Loading...

योजनाएँ

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojna

योजना का परिचय और उद्देश्य

  • यह योजना बिहार सरकार द्वारा 2018 में शुरू की गई थी, और इसका विस्तार धीरे-धीरे हुआ। इसका लक्ष्य बेटियों को जन्म से स्नातक स्तर तक शिक्षा एवं व्यक्तिगत विकास के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है।
  • इसमें कई उप-योजनाएं शामिल हैं, जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना, संपूर्ण टीकाकरण योजना, पोशाक योजना, किशोरी स्वास्थ्य कार्यक्रम, इंटरमीडिएट और स्नातक प्रोत्साहन योजना आदि।

लाभ और finanacial सहायता (विभिन्न चरणों में)

  • जन्म पर: ₹2,000
  • एक वर्ष उम्र पर (आधार पंजीकरण सहित) :₹1,000
  • टीकाकरण पर: ₹2,000
  • सेनेटरी नैपकिन पर: ₹300
  • इंटरमीडिएट (12वीं पास): ₹25,000
  • स्नातक डिग्री पर: ₹50,000
  • यह राशि किशोरी को जन्म से स्नातक स्तर तक किस्तों में दी जाती है।
  • सेनेटरी नैपकिन एवं यूनिफॉर्म आदि के लिए विशेष सहायता भी उपलब्ध कराई जाती है।

पात्रता मानदंड

  • आवेदक बिहार राज्य की स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • विवाहित कन्याएँ इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं। केवल अविवाहित लड़कियाँ ही आवेदन कर सकती हैं।
  • दो कन्याओं तक ही एक परिवार इस योजना का लाभ उठा सकता है।
  • अविवाहित इंटरमीडिएट पास लड़कियों को ₹25,000 की एकमुश्त छात्रवृत्ति मिलती है।

पात्रता मानदंड

  • कुछ उप-योजनाओं में ऑनलाइन आवेदन होता है, जबकि अन्य के लिए ऑफलाइन (आंगनबाड़ी केंद्रों से) आवेदन करना पड़ेगा।
  • आंगनबाड़ी केंद्रों पर विशेष कैंप के माध्यम से गर्भवती महिलाएँ और छात्राएँ रजिस्ट्रेशन करा सकती हैं।
  • इंटरमीडिएट पास छात्राओं को आवेदन हेतु पोर्टल पर पंजीकरण आवश्यक होता है। आवेदन के साथ आधार, निवास प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, फोटो आदि दस्तावेज़ अपलोड करने होते हैं।

हालिया वित्तीय प्रगति और लाभार्हता

  • 13 जून 2025 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा लगभग ₹271 करोड़ सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर किए गए, जिसमें से लगभग ₹16 करोड़ का हिस्सा मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के 85,556 लाभार्थियों को दिया गया।

संपर्क जानकारी (हेल्पलाइन)

  • नोडल एजेंसी: महिला विकास निगम, बिहार।
    • फोन: 0612-2506068, 0612-2506078
    • ई-मेल: support.wdc@bihar.gov.in
    • पता: आर ब्लॉक, दरोगा राय पथ, रोड नंबर-2, पटना-800001
Back to top